पाकुड़ : पशुवध रोकने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, पुलिस पर बमबारी

Summary :

NULL

पाकुड़ : झारखंड में पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित डांगापाड़ा गांव में बुधवार सुबह प्रतिबंधित पशुओं का वध रोकने गई पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद व थाना प्रभारी उमेश प्रसाद को भी खदेड़कर पीटा। ग्रामीणों की पिटाई से एसआइ नंदकुमार सिंह, हवलदार संजय कुमार यादव व चालक माया शंकर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहले महेशपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित होने पर पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज किया। ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

बदले में ग्रामीणों ने देसी बम फेंके और पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की। इस झड़प में हिरणपुर थाना प्रभारी अवधेश सिंह घायल हो गये। उन्हें सिर में पत्थर लगी। पुलिस ने कई बाइक जब्त किये हैं। दरअसल महेशपुर पुलिस प्रतिबंधित मांस को लेकर मिली गुप्त सूचना पर सर्च अभियान चला रही थी। उसी दौरान गांव वाले इकट्ठा होकर पुलिस पर हमला बोल दिया। हमला करने वालों में महिलाएं आगे थीं। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और हथियार से हमला किया। इससे हवलदार संजय यादव, एसआई नंद कुमार सिंह, चालक माया सिंह घायल हो गये। अन्य पुलिस कर्मी किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागे।

Desk Team