BJYM ने जम्मू कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

Summary :

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने युवा भाजपा कार्यकर्ता शबीर अहमद भट की हत्या के विरोध में आज यहां प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने युवा भाजपा कार्यकर्ता शबीर अहमद भट की हत्या के विरोध में आज यहां प्रदर्शन किया।

इस हत्या को ‘कायराना और अमानवीय’ करार देते हुए BJYM प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि यह घाटी में लोगों की आवाज कुचलने की एक कोशिश है।

सत्य पाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल पद की शपथ ली , BJP समेत सभी राजनीतिक दल कार्यक्रम में हुए शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘यह कायराना हरकत निंदनीय है। उनकी बकरीद के पवित्र दिन से एक दिन पहले हत्या कर दी गयी। यह दर्शाता है कि आतंकवादी किसी धर्म का सम्मान नहीं करते तथा वे कश्मीर और इस्लाम के दुश्मन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कायरना हरकत कश्मीर के लोगों को भाजपा से जुड़ने से नहीं रोक सकती। शबीर अहमद भट की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और घाटी के लोग और सुरक्षाबल उसका बदला लेंगे। ’’

कल पुलवामा में भट की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। गोलियों से छलनी उनका शव कुपवाड़ा के राख ए लित्तर इलाके के खेत में मिला था।

Desk Team