गोवा में पार्टियों अनुमति तभी दी जाएगी जब लोगो के पास, पूर्ण टीकाकरण या कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट होगा : CM सावंत

Summary :

गोवा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि तटीय राज्य में पार्टियों और कार्यक्रमों की अनुमति तभी दी जाएगी, जब मेहमानों के पास या तो शत-प्रतिशत टीकाकरण या कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट होगा।

निगेटिव प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य 
सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा, पार्टियों और रेस्तरां के लिए 100 प्रतिशत टीकाकरण या कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य कर दिया गया है। अन्यथा आपको एक कार्यक्रम की मेजबानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस आशय का आदेश बुधवार को बाद में जारी किया जाएगा।
सरकार पर्यटन व्यवसाय को बाधित नहीं करना चाहती
मंगलवार को कोविड के मामले 100 से अधिक दर्ज किए गए हैं। हालांकि सावंत ने यह कहते हुए कर्फ्यू या प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया कि उनकी सरकार पर्यटन व्यवसाय को बाधित नहीं करना चाहती है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के मद्देनजर तटीय राज्य में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है।

Desk Team