पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव उनके घर के पास बॉन्डोल में लटका मिला था। बीजेपी ने टीएमसी पर विधायक की मौत का आरोप लगाया था। इस घटना से आक्रोश में पार्टी नेताओं ने समर्थकों के साथ आज 12 घंटे का बंद का आह्वान किया है।
वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया है कि बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की मौत फांसी लगाने की वजह से ही हुई है। उनके शरीर पर चोट के कोई और निशान नहीं मिले। दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद से विधायक देवेंद्र का शव उनके घर के पास कुछ दूरी पर लटका मिला।
बीजेपी MLA की मौत को नड्डा ने बताया संदिग्ध हत्या, राज्यपाल धनखड़ ने की निष्पक्ष जांच की मांग
बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने इस मामलें में पश्चिम बंगाल की सीएम से सीबीआई जांच की मांग की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक देवेंद्र की मौत को ‘संदिग्ध जघन्य हत्या’ करार दिया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी विधायक की मौत पर सवाल उठाते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



