बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में पादरी गिरफ्तार

Summary :

एक आश्रय गृह में रहने वाले लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में यहां एक पादरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

कोच्चि : एक आश्रय गृह में रहने वाले लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में यहां एक पादरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने बताया कि पेरम्बदम में आश्रय गृह से शनिवार रात भागने वाले बच्चों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर जॉर्ज उर्फ जेरी को गिरफ्तार किया गया। बच्चों के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, जब जॉर्ज ने बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की तो बच्चे वहां से भाग गए। 
उन्होंने बताया कि पादरी पिछले वर्ष दिसंबर से छह बच्चों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहा था। 
जॉर्ज गिरजाघर द्वारा संचालित लड़कों के आश्रय गृह का निदेशक था। इस आश्रय गृह में गरीब परिवारों के बच्चों को रहने की सुविधा और शिक्षा दी जाती है। 
पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया जब आश्रय गृह के छह बच्चे वहां से भाग गए और उन्होंने शनिवार की रात रास्ते में मिले एक व्यक्ति की मदद से अपने माता-पिता को फोन किया। 
उन्होंने बताया कि पादरी के खिलाफ किशोर न्याय कानून और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। 

Shera Rajput