मध्यप्रदेश में कांग्रेस मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ की। कांग्रेस मंत्री ने कहा कि पहले एक कहावत थी कि ‘इंदिरा गांधी के दो हाथ, संजय गांधी और कमलनाथ’। उन्होंने कहा कि कमलनाथ प्रदेश को विकास और कल्याण के नए रास्ते पर ले जा रहे हैं।
मंत्री पीसी शर्मा ने बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर नसबंदी लक्ष्य पूरा करने को दी चेतावनी पर कहा, यह एक रूटीन ऑर्डर है। इस तरह के आदेश भाजपा शासन के दौरान भी जारी किए गए थे। इन दिनों लोगों में यह जागरूकता बढ़ रही है कि छोटा परिवार सुखी परिवार है। किसी भी कार्यकर्ता पर दबाव नहीं बनाया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे पहले एक कहावत थी ‘इंदिरा गांधी के दो हाथ, संजय गांधी और कमलनाथ’। इसलिए हमारे सीएम देश के सबसे दूरदर्शी नेता हैं। वह मध्य प्रदेश को विकास और कल्याण के नए रास्ते पर ले जा रहे हैं। बता दें, कमलनाथ सरकार ने नसबंदी को लेकर मेल मल्टी पर्पस हेल्थ कर्मचारियों (MPHWs) को टारगेट दिया था।
CM योगी संविधान की मूल भावना के खिलाफ : अखिलेश यादव
जिसके बाद फरमान को लेकर मचे विवाद के बाद वापस ले लिया। जारी किए गए फरमान में कहा गया था कि अगर वह टारगेट को पूरा नहीं कर सकेंगे तो उनकी सैलरी काटी जाएगी और स्वैच्छिक रिटायरमेंट भी दी जा सकती है। आदेश में कहा गया था कि कम से कम एक सदस्य की नसबंदी कराओ वरना उनको स्वैच्छिक रिटायरमेंट दे दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



