खटीमा : प्रयागराज कुंभ में सार्वभोम सनातन धर्म महासभा द्वारा आयोजित विश्वबन्धुत्व के संदेश हेतु आयोजित धर्म संसद में अर्धकुम्भ तीर्थराज प्रयाग में आयोजित धर्म संसद में सभी धर्मों की समानता का संदेश देते हुए संहिता शास्त्री गुरु अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने सभी धर्मों का आदर और अपने धर्म का पालन करने की बात पर बल दिया।
विश्वधर्म संसद नेपाल के संस्थापक विश्व शान्ति दूत गुरु अर्जुन प्रसाद वास्तोला, जगतगुरु गोपेश्वरजी महाराज (मथुरा), महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द महाराज (हरिद्वार) के संयुक्त तत्वाधान में विश्वबन्धुत्व का संदेश देने हेतु प्रयागराज कुंभ इलाहाबाद में धर्म संसद का आयोजन किया गया। वास्तोला ने आगे कहा कि ‘‘सर्वेभवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ‘‘श्लोक पर बोलते हुये कहा कि मानव जाति हेतु शान्ति स्थापित हो इसके लिये विश्वभर के सभी लोगों को मिलकर सतत प्रयास करना चाहिये।
कार्यक्रम में खटीमा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक श्री श्री भगवान मिश्र ने अपने भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शैलेश, अजय मिश्र सहित, रंजन सिंह, करुन यशुदास, शैलेश कुमार, कृष्णालक्ष्मी प्रजापति, हरिमाया लवजू, कैप्टन सूर्यप्रकाश मिश्र, मनोज कुमार झा भी उपस्थिति थे।
– राजेश छाबड़ा


Download Android App
Download iOS App



