डोईवाला बाजार में लगतार बढ़ते अतिक्रमण के कारण क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने की बजाय इस समस्या से मुंह मोड़ रहे हैं।डोईवाला चौक से लेकर रेलवे रोड और प्रेम नगर रेलवे फाटक से लेकर शुगर मिल व शुगर मिल से लेकर डोईवाला मुख्य चौक तक भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इन मार्ग पर अतिक्रमण व अनियमित पार्किंग के चलते हर रोज जाम लगा रहता है।
ट्रक, टैक्टर व ट्रॉली जैसे बड़े वाहनों से लगता गई जाम
मिल रोड पर जाम लगने के कई कारण है जिसमें एक तो यह है कि मिल रोड पर डोईवाला के दो मुख्य बैंक पीएनबी और स्टेट बैंक स्थित है। सड़क किनारे बने इन बैंकों में पार्किंग की सुविधा ना होने के कारण ग्राहक सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो होती है। वहीं मिल का पेराई सत्र शुरु होने से गन्ने के ट्रक, टैक्टर व ट्रॉली जैसे बड़े वाहनों के निकलने से सड़क में जाम लग जाता है। साथ ही प्रेम नगर फाटक से रेल गुजरने से दिन में कई बार लंबा जाम लगता हैं।
जाम की समस्या से निजात चाहिए
दूसरे कारण यह है कि बड़े वाहनों का आवागमन ज्यादा होने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह रेलवे रोड पर अतिक्रमण व अनियंत्रित पार्किंग होने के कारण रोड पर जाम लगा रहता है। इसी अतिक्रमण से संबंधित विभाग व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।जिस कारण स्थानीय व्यक्तियों के साथ रेल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने कहा कि जाम की समस्या से निजात पाने के लिए जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाई जाएगी।
जिससे पार करने में काफी समय लगा
प्रेमनगर निवासी विशाल कश्यप ने कहा की फाटक बंद होने से दोनो तरफ लंबा जाम लग जाता है जिससे पार करने में काफी समय लगता है। कहा की रोजाना के लगने वाले जाम में कई बार आपातकालीन वाहनों को जाम में फसे देखा गया है, जो की किसी जरूरतमंद के लिए बेहद ही घातक साबित हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



