Assam: असम पुलिस के कांस्टेबल को उसके साथी ने गोली मारी, जानें पूरा मामला

Summary :

असम पुलिस के एक कांस्टेबल की मंगलवार को चराइदेव जिले में उसके सहयोगी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोनारी थाने में सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुई।

असम पुलिस के साथ आज के दिन एक दर्दनाक वाक्या घटित हो गया जिसमें एक कांस्टेबल को आज के दिन यानि की मंगलवार को चराइदेव जिले में उसके सहयोगी ने कथित तौर से गौली मार दी। इस घटना सुबह तकरीबन सोनारी थाने में सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर घटित हुई है। 
सेना के साथी ने ही मारी थी गोली, जवान का शव आया उसके घर, जानिए पूरी कहानी -  Dead body of Army jawan come at his home | Dailynews
आरोपी दीपक काकोटी ने कांस्टेबल गोकुल बासुमतारी पर अपनी सर्विस राइफल से चार राउंड गोलियां चलाईं। दोनों सोनारी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। घटना के बाद काकोटी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। चराइदेव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ युवराज ने कहा कि बसुमतारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
असम: पुलिस ने एक और संदिग्ध को गोली मारी, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था |  NewsTrack Hindi 1
एसपी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने कहा, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दीपक काकोटी के मेडिकल चेकअप का भी आदेश दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था या नहीं।

Desk Team