मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लेकर दिए विवादित बयान पर राज्य के किसी विरोधी दल के नेता ने तीन दिन बाद पहली टिप्पणी की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि मप्र हिंदुस्तान का दिल है यहां आने वाला यहीं बस जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है, ‘मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का है.. ना कोई उधर का। मध्यप्रदेश में जो भी आता है यहां का हो कर ही बस जाता है। प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल ऐसे ही नहीं कहते! क्यों ठीक कहा ना?’
मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का हैं, ना कोई उधर का हैं। मध्यप्रदेश में जो भी आता हैं, यहाँ का हो कर ही बस जाता हैं। प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल ऐसे ही नहीं कहते! क्यों ठीक कहा ना?
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 19, 2018
कमलनाथ ने सोमवार देर शाम को किसानों की कर्ज माफी के आदेश जारी किए जाने की पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा था कि राज्य में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार सुलभ करवाने के उद्देश्य से उद्योग संवर्धन नीति 2018 और एम़ एस़ एमई़ विकास नीति-2017 में संशोधन का निर्णय लिया है। संशोधन के अनुरूप अब राज्य शासन से वित्तीय एवं अन्य सुविधाएं लेने वाली औद्योगिक इकाइयों को 70 प्रतिशत रोजगार मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को देना अनिवार्य होगा।
…जब शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज ने थामा कमलनाथ और सिंधिया का हाथ, देखें VIDEO
इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग यहां नौकरियां पा लेते हैं और स्थानीय नौजवान नौकरियों से वंचित रह जाते हैं। कमलनाथ के बयान पर बिहार और उत्तर प्रदेश से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं जिसके बाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने नपे-तुले शब्दों में अपनी बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



