रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस की रणनीतिक परमाणु शक्तियां काफी मजबूत हो गई हैं और यह जरूरी है कि अगले साल देश की परमाणु ताकत की क्षमता को और मजबूत किया जाए। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय की एक बैठक में कहा कि वैश्विक समानता बनाए रखने में जमीन, समुद्र और आकाश में परमाणु हथियार क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन्हें काफी मजबूत किया जा चुका है। पुतिन ने कहा कि इस साल नए और अद्वितीय हथियारों के विकास में गंभीर व सफल कदम उठाए गए हैं जिसमें एवंगार्ड स्क्रैमजेट ग्लाइड वाहन का श्रृंखलाबद्ध उत्पादन व सरमान मिसाइलों का सफल परीक्षण सहित कई चीजें शामिल हैं। पुतिन के मुताबिक, यह हथियार सशस्त्र बलों की क्षमता को बहुत बढ़ाएंगे और आने वाले दशकों में रूस की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App


