मुंबई : मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की राजनीति की शैली को नकार दिया, जोकि लोगों की रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरतों की जगह शाहीन बाग प्रदर्शन और सांप्रदायिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदों को करारा झटका लगा है और आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है।
चव्हाण ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ”दिल्ली की जनता ने भाजपा की राजनीति की शैली को नकार दिया, जोकि लोगों की रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरतों की जगह शाहीन बाग प्रदर्शनों और सांप्रदायिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही।” वहीं, कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल सकी। इसपर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले दिनों में मुद्दे पर आत्ममंथन करेगी।


Download Android App
Download iOS App



