PAK की भाषा बोल रही है कांग्रेस : PM मोदी

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं। यह हमारे देश के जवानों का अपमान है।

आपको बता दे कि PM मोदी ने कहा कि कल ही एक कांग्रेस नेता का दिया बयान बताता है कि उनकी पार्टी सैनिकों की बहादुरी और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में क्या सोचती है। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस बेशर्मी के साथ उस भाषा का प्रयोग कर रही है, जो कश्मीर की धरती पर अलगाववादी करते हैं और जो पाक में बोली जाती है।

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का कश्मीर को लेकर बयान दिया । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से बातचीत करने के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि कश्मीरी जब भी आजादी की मांग करते हैं तो ज्यादातर का मतलब स्वायत्तता से होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो कल तक सत्ता में बैठे थे, वे आज अचानक यू टर्न लेकर बेशर्मी के साथ बयान दें और कश्मीर की आज़ादी के साथ अपना स्वर मिला दें? मैं पूछना चाहता हूं कि जो लोग देश के वीरों के बलिदान पर राजनीति करने पर तुले हुए हैं, क्या उनसे देश का भला हो सकता है? इन्हें ऐसे बयान देने में शर्म नहीं आ रही. कांग्रेस पार्टी को इस बयान का हर पल जवाब देना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस तरह की भाषा कांग्रेस इस्तेमाल कर रही है, कश्मीर के अलगाववादी और पाकिस्तान वैसी ही भाषा इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “जिस मां ने अपने लाल का बलिदान दिया है, जिस बहन ने भाई का बलिदान दिया है, जिन बच्चों ने पिता को देश के लिए बलिदान दिया है, वे जवाब मांगेंगे।

वही, प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए चीन के साथ हुए विवाद को लेकर कहा कि पूरी दुनिया ने डोकलाम में देखा, चीन कितना शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धैर्य की कसौटी पर भारत खरा उतरा।

Desk Team