प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात की जनता को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, गुजरात के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ! गुजरात के लोग अपनी प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। गुजरातियों ने कई क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है।
गुजरात हमेशा उपलब्धियों के नए शिखर पर है … जय जय गरवी गुजरात! उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, भारत को देश के विकास में महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। मैं आने वाले वर्षों में राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। जय महाराष्ट्र!
कोविड-19 : देश में अब तक 1147 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों का आंकड़ा 35000 के पार
वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ उन्होंने गुजरात के लोगों को भी राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा, ‘‘गुजरात के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश वासियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’
गौरतलब है कि गुजरात को अलग राज्य बनाने के लिए चले लम्बे आंदोलन के बाद एक मई 1960 को बॉम्बे प्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में बांट दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



