प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिद्धगंगा मठ के दिवंगत शिवकुमार स्वामी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श बहुत ही प्रेरक हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘परम पूजनीय डा. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। समाज की सेवा और गरीबों की देखरेख के लिए उनके प्रयासों को बहुत याद किया जाता है। उनके विचारों और आदर्शों से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है।’’

ज्ञात हो कि शिवकुमार स्वामी को उनके अनुयायी चलता-फिरता भगवान मानते थे। जनवरी, 2011 को 111 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हुआ था। राजनीतिक दलों के नेता सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उन्हें भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग पिछले कुछ समय से कर रहे हैं।

शिवकुमार स्वामी के निधन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी यह मांग उठाई थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जीवन अपने आप में एक संदेश है, जिस पथ पर वह चले, वह उपलब्धियों का पथ है। राज्य पर उनका आशीर्वाद बने रहे, यही कामना करता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



