अक्सर हमने चोरी से जुड़े कई अजीब मामले देखें हैं, जिसमें चोर कोई न कोई ऐसी हरकत कर जाता या सबूत छोड़ देते है जो उसके लिए मुसीबत बन जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जो बेहद ही हास्यपद और अजीब है। दरअसल, यहां चोरी के बाद बैग मे बेहिसाब पैसे देख चोर को हार्ट अटैक आ गया तो साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके कारण दोनों पकड़े गए।
दरअसल, कोतवाली देहात के चौराहे पर उरूज हैदर के जनसेवा केंद्र से 16-17 फरवरी की रात 7.04 लाख रुपये नगदी और अन्य सामानों की चोरी हुई थी। चोरों ने जब चुराए हुए पैसों को देखा तो उनमें से एक को ख़ुशी के मारे हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उनके साथी ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद खुलासा हुआ की वो दोनों चोर हैं।
पुलिस ने इस मामले में नौशाद और एजाज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 3.70 लाख रूपए नकदी, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। पुलिस हिरासत मे नौशाद ने बताया कि चोरी के बाद बैग मे इतनी नगदी देखकर एजाज को खुशी के मारे दिल का दौरा पड़ गया।
उसे जिला मुख्यालय पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां उसके इलाज मे सवा लाख रूपए लग गए। नौशाद भी 1.30 लाख रूपए जुए में हार गया। पुलिस इनके खर्चो से ही इन तक पहुंच पायी और चोरी के मामले को सुलझा लिया।


Download Android App
Download iOS App



