पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो उसके लिए सुनिश्चित किए गए कई सुरक्षा इंतजाम के बावजूद हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच खबर आई है कि नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ है।
हमले में अधिकारी के काफिले में शामिल कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज चल रहा है, टीएमसी यहां पर बांग्लादेश के नारे के साथ जीत दर्ज करना चाहती है और एक समुदाय के हवाले से जीतना चाह रही है।

इस हमले को लेकर बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि टीएमसी की ओर से लगातार शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पार्टी उनके साथ खड़ी है। बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट समेत 30 निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान जारी है। नंदीग्राम सीट से राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।


Download Android App
Download iOS App



