प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में आयोजित बीजेपी के मेयरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विकास प्लान को सामने रखा। उन्होंने कहा कि ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान अगले 25 वर्षों के लिए भारत के शहरी विकास का रोड मैप तैयार करने में इस सम्मेलन की प्रमुख भूमिका है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश बीजेपी पर भरोसा करता है। जमीनी स्तर से काम करना सभी मेयरों की जिम्मेदारी है। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं और विकास सुनियोजित हो। सरदार वल्लभभाई पटेल ने मेयर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। हम एक बेहतर भारत के लिए उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और इसके विकास के लिए काम करेंगे। सभी महापौरों को सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्यों को टियर-2 और टियर-3 शहरों की योजना अभी से बनानी चाहिए क्योंकि यह शहर भी आर्थिक क्रियाकलापों के केंद्र बन रहे हैं। हमारे स्टार्टअप इन्हीं शहरों में हो रहे हैं। हमें उन क्षेत्रों में उद्योग समूहों के विकास पर ध्यान देना चाहिए।
250KM से 775KM पहुंचा देश का मेट्रो नेटवर्क
पीएम ने कहा, 2014 से पहले देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किमी से भी कम था जो आज बढ़कर 775 किमी से भी अधिक हो चुका है और 1,000 किमी के नए रूट पर काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे शहर समग्र जीवन शैली का हिस्सा बनें। आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन अभियान के तहत अभी तक देश भर में 75,000 हजार करोड़ रुपए के अधिक के प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं। यह वे शहर हैं जो भविष्य में शहरी नियोजन के लाइट हाउस बनने वाले हैं। पीएम मोदी ने शहरी नियोजन के विकेंद्रीकरण का आह्वान किया, कहा कि इसे राज्य स्तर पर किया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



