राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। पार्टी के बयान के अनुसार यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी से नए अध्यक्ष को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही है। अब जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले है।
दरअसल, हम जिस नेता की बात कर रहे है, उनका नाम शशि थरूर है। उन्होंने बीते दिन सोनिया गांधी से मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। अभी तक तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सासंद थरूर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने खबरों को गलत भी नहीं बताया है। वही, दूसरी तरफ पार्टी के अधिकतर नेता राहुल गांधी को ही दोबारा से अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
जयराम रमेश ने किया ट्वीट
इस मामले पर अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बड़ा बयान दिया है। जयराम रमेश का बयान ऐसे समय में आया है, जब वरिष्ठ नेता लगातार अध्यक्ष पद को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा, “#BharatJodoYatra को सफल बनाने में पूरी पार्टी जुटी हुई है। फिर भी यह दोहराना महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए किसी भी सदस्य का स्वागत है। यह एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। किसी को भी चुनाव लड़ने के लिए किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं है, खासकर पार्टी नेतृत्व की। “
सोनिया गांधी ने भी दिया बड़ा बयान
हालांकि, जयराम रमेश के बयान से पहले खुद अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ये साफ कर चुकी है की वो किसी को अपना विशेष समर्थन नहीं देंगी। जिसे भी चुनाव लड़ना है वो लड़ सकता है, पार्टी को इससे कोई परेशानी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से शुरू होगा। मतदान 17 अक्टूबर और नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



