प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि आधुनिक यात्री सुविधाओं वाली सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं से गंतव्य की दूरी तय करने में लगभग 7.5 घंटे लगेंगे। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।’’
उन्होंने कहा कि राज्य में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगी।
चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि एक घंटे के ठहराव के बाद दोपहर ढाई बजे ट्रेन जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और रात 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।


Download Android App
Download iOS App



