पीएम मोदी 12 मार्च को गुजरात में नई वंदे भारत एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन

Summary :

Bharat Express In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। पीएम मोदी देशभर में लगभग 10 अन्य वंदे भारत ट्रेनों के साथ ऑरेंज कलर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। Highlights: पीएम मोदी 12 मार्च को गुजरात में नई वंदे भारत एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन एक्सप्रेस ट्रेन में 16 डिब्बे गांधीनगर-मुंबई सेवा के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग थी एक्सप्रेस ट्रेन में 16 डिब्बे नई शुरू की गई अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह…

Bharat Express in Gujarat

Bharat Express In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। पीएम मोदी देशभर में लगभग 10 अन्य वंदे भारत ट्रेनों के साथ ऑरेंज कलर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।

Highlights:

  • पीएम मोदी 12 मार्च को गुजरात में नई वंदे भारत एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन
  • एक्सप्रेस ट्रेन में 16 डिब्बे
  • गांधीनगर-मुंबई सेवा के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग थी

एक्सप्रेस ट्रेन में 16 डिब्बे

नई शुरू की गई अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और सुबह 11.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचने से पहले वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली में रुकेगी। एक्सप्रेस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं। इस ट्रेन को इन प्रमुख शहरों के बीच यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई है। यह बोरीवली, वापी, सूरत और वडोदरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

गांधीनगर-मुंबई सेवा के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग थी

इस रूट पर गांधीनगर-मुंबई सेवा के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग थी, जिस कारण यह फैसला लिया गया। औसत प्रतिदिन यात्रियों की संख्या क्षमता से ज्यादा हो गई, जिससे यात्रियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त सेवाओं की जरूरत पड़ी। पीएम मोदी से उम्मीद जताई जा रही है कि वे अहमदाबाद से जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को ओखा तक विस्तारित करने और भुज को दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा करेंगे। पीएम मोदी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मुख्य कार्यालय में ऑपरेशन कमांड कंट्रोल रूम (ओसीसी) का भी उद्घाटन करेंगे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News