PM Modi के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए : VD Sharma

Summary :

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने PM Modi के नेतृत्व में हुई विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। PM Modi के कार्यकाल के दौरान इतने लोगों को मिला लाभ VD Sharma : वीडी शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज से सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ है, जो समाज सेवा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया…

PM Modi VD Sharma

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने PM Modi के नेतृत्व में हुई विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

PM Modi के कार्यकाल के दौरान इतने लोगों को मिला लाभ

VD Sharma : वीडी शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज से सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ है, जो समाज सेवा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया और तमाम बाधाओं के बावजूद काम किया है। अपने तीसरे कार्यकाल में 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें 8 नई रेल परियोजनाएं भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश को आदिवासी विकास के लिए एक नया रेल पथ मिला है।

Madhya Pradesh BJP state President vd sharma revealed the secret of his  marriage | नानाजी देशमुख की सलाह और उमा भारती के प्रयास से हुई शादी, वीडी  शर्मा ने खोले कुछ न‍िजी

VD Sharma : उन्होंने प्याज पर निर्यात शुल्क को 40% से घटाकर 20% करने, यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने, 4 करोड़ गरीबों को आवास देने और 3 करोड़ आवासों को मंजूरी देने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ महिलाओं को जोड़कर 90 लाख से अधिक स्व-सहायता समूह बनाए गए हैं और 1 करोड़ से अधिक महिलाओं ने लखपति बनने का सपना पूरा किया है।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा महिला अपराधों को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अपने वार्ड में ही चुनाव हार चुके हैं। वह कांग्रेस के लिए काम करने की बजाय झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अगर वास्तविक में कोई गरीबों का मसीहा है, तो वो पीएम मोदी हैं। कुछ ताकतें मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन प्रशासन उनकी गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar