PM मोदी सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का करेंगे उद्घाटन

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। 30 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बना यह सर्किट हाउस तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन भी होगा। 
पीएमओ के बयान एक मुताबिक, आज पूर्वाह्न 11 बजे सोमनाथ में नए सर्किट हाउस का उद्घाटन समारोह होगा। कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री का वर्चुअली सम्बोधन भी होगा।


सोमनाथ मंदिर के निकट स्थित सर्किट हाउस में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें वीआईपी और डीलक्स कमरे, सम्मेलन कक्ष और सभागृह शामिल हैं। कमरों की बनावट ऐसी है कि वहीं से लोग समुद्र का नजारा भी देख सकते हैं।

Desk Team