पीएम मोदी का दुनिया में भी बज रहा डंका, सबसे लोकप्रिय नेता बने, बाइडेन और बोरिस को छोड़ा पीछे

Summary :

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजता है। पिछले कुछ सालों से पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजता है। पिछले कुछ सालों से पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस द्वारा जारी ग्लोबल रेटिंग सर्वे की रिपोर्ट मुताबिक पीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं। सर्वेक्षण में पीएम मोदी ने 71 प्रतिशत की रेटिंग के साथ शीर्ष पर कब्जा किया है। 

सूची में जो बाइडेन है इतने नंबर पर  
वहीं, मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर 66 प्रतिशत रेटिंग के साथ दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी 60 प्रतिशत रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 43 फीसदी रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं। बाइडेन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो भी 43 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन 41 फीसदी पर हैं। 
दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची, देखें-  
1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- 71 फीसदी
2. मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर- 66 फीसदी
3.  इटली के पीएम मारिया द्रागी- 60 फीसदी
4.  जापान के पीएम फुमियो किशिदा- 48 फीसदी
5. जर्मनी की चांसलर ओलाफ शोल्ज- 44 फीसदी
6 . अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन- 43 फीसदी
7.  कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो- 43 फीसदी
8. ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन- 41 फीसदी
9. स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज- 40 फीसदी
10. कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इ- 40 फीसदी 
13-19 जनवरी तक के आंकड़ों पर निर्धारित  
मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “नवीनतम रेटिंग 13-19 जनवरी, 2022 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। अनुमोदन रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय चलती औसत पर आधारित होती है, जिसमें नमूना आकार अलग-अलग होते हैं।” . 
आपको बता दें कि नवंबर 2021 में भी प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर थे। मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में नेताओं की रेटिंग पर नज़र रख रहा है।

Desk Team