नए साल के पहले दिन PM मोदी करेंगे ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ का शिलान्यास, CM शिवराज भी होंगे शामिल

Summary :

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले दिन इंदौर में बनने वाले महत्वाकांक्षी लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रातः 11 बजे करेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले दिन इंदौर में बनने वाले महत्वाकांक्षी लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) का शिलान्यास प्रातः 11 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के अंतर्गत प्रतिस्पर्धा के माध्यम से इंदौर का चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के निमार्ण के लिए भारत सरकार आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। 
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए देश के स्वच्छतम शहर इंदौर का चुनाव होना मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। इंदौर में एलएचपी के क्रियान्वयन से भवन निमार्ण की नवीन तकनीकों को प्रदेश में प्रोत्साहन मिलेगा और नवीन तकनीकों के उपयोग से निमार्ण अवधि भी कम होगी। इंदौर में निर्मित होने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में पूर्वनिर्मित सैंडविच पैनल प्रणाली के माध्यम से 1,024 आवासीय इकाइयों का निमार्ण किया जाना है। मध्यप्रदेश में इस तरह के सैंडविच पैनल प्रणाली के साथ पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किसी भवन निमार्ण परियोजना में उपयोग किया जा रहा है। 
लाइट हाउस प्रोजेक्ट की क्रियान्वयन अवधि में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं जैसे आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज व राज्य की निमार्ण एजेंसियों द्वारा इसका उपयोग लाइव प्रयोगशाला के रूप में किया जा सकेगा। निमार्ण अवधि पूर्ण होने के पश्चात भी वर्कशॉप एवं साइट विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों व शोधकतार्ओं द्वारा उपयोग की जा रही प्रीफेब्रिकेटेड पूर्वनिर्मित सैंडविच पैनल प्रणाली की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तकनीकी नवाचार का लाभ देश के अन्य शहरों को मिल सकेगा। इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर चुका है और लाइट हाउस प्रोजेक्ट के माध्यम से इंदौर नवीन निमार्ण तकनीकी के प्रोत्साहन में भी देश को वैश्विक स्तर पर एक लीडर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करेगा।

Desk Team