भारतीय जनता पार्टी ने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन के मद्देनजर रविवार को गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली रद्द कर दी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह जानकारी दी।
निर्वाचन क्षेत्र स्तर के कार्यक्रम होते रहेंगे
सावंत ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नितिन गडकरी की जनसभा भी रद्द कर दी गई है। लता मंगेशकर के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बाद छोटे निर्वाचन क्षेत्र स्तर के कार्यक्रम होते रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा, लता मंगेशकर के निधन के मद्देनजर गोवा में दो दिन का राजकीय शोक है। राज्य के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
भाजपा का घोषणा पत्र रद्द
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के विमोचन का कार्यक्रम रविवार को ‘भारत रत्न’ गायिका लता मंगेशकर के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन क्षेत्र स्तर के कार्यक्रम होते रहेंगेकर दिया गया है। यह कार्यक्रम सुबह सवा दस बजे होना था।


Download Android App
Download iOS App



