प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में हिमाचल प्रदेश में होने वाले निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सात नवंबर को धर्मशाला में शुरू होने वाले दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते हैं।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार पर “हिमाचल प्रदेश को बेचने” के आरोप पर जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सात और आठ नवंबर को धर्मशाला में निवेशक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। यह आयोजन देश- दुनिया के निवेशकों को राज्य में निवेश के लिये आकर्षित करने के वास्ते किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



