विद्या बालन ने कास्टिंग काउच को लेकर किया दिल दहला देने वाला खुलासा

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकार विद्या बालन ने एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा किया है।

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकार विद्या बालन ने एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खूब अच्छे से अपनी बात को रखा है। विद्या बालन ने बीते दिनों कहा था कि कैसे वो भी इसका शिकार होने से बाल-बाल बची थी। 
कास्टिंग काउच एक ऐसा बेकार दौरा है जिसका सामना कई स्ट्रग्लिंग अभिनेत्रियों को झेलना पड़ता है। इसका खुलासा करते हुए विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो किस प्रकार से इससे छुटकारा पा सकी।  अभिनेत्री ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय था जब उनके पास से 10-12 प्रोजेक्ट्स चले गए थे। उन्होंने याद किया कि अभिनेत्री बनने के लिए उन्हें कितनी सारी मुश्किलें झेलनी पड़ी थी। इसके चलते वो लंबे समय तक अपना चेहरा आइने में भी नहीं देख सकी। 
विद्या ने बताया कि मुझे याद है कि एक बार काम के चक्कर में चेन्नई के एक डायरेक्टर से मिलने पहुंची। मैंने उनसे बोला कि चालिए कॉफी शॉप में बैठते हैं और बात करते हैं,लेकिन वो मुझे बार-बार कमरे में चलने के लिए बोल रहा थ। वो कह रहा था कि हमें कमरे में बैठकर बात करनी चाहिए। 
विद्या ने आगे कहा कि मैं उसका दिमाग पढ़ते हुए कमरे में तो गई लेकिन मैंने दरवाजा खुला ही छोड़ दिया। इसके बाद वो डायरेक्टर 5 मिनट बाद वहां से बिना कुछ बोले चला गया। अब इस राज के खुलने के बाद एक बार दोबरा से कास्टिंग काउच का मुद्दा चर्चाओं में आ गया है।
वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब किसी अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच का खुलासा किया हो। क्योंकि इससे पहले भी कई सारी एक्ट्रेसेस  और एक्टर्स ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। 
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विद्या बालन की मिशन मंगल बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्‍म में विद्या बालन के अलावा अक्षय कुमार, तापसी पन्‍नू, कीर्ति कुल्‍हारी, सोनाक्षी सिन्‍हा, नित्‍या मेनन और शरमन जोशी मुख्‍य भूमिका में हैं। 

Desk Team