पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार से यह जानना चाहा कि युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से स्वदेश लौटे छात्रों के लिए किस तरह के शैक्षणिक उपाय किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लौटे छात्रों का पूरी सुध लेना केंद्र सरकार का कर्तव्य है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करूंगी कि वह हमें बताएं कि यूक्रेन से लौटे 17 हजार भारतीय छात्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर से क्या उपाय किए जा रहे हैं। उनकी पढ़ाई का क्या होगा? क्या इन छात्रों पर ध्यान देना सरकार का कर्तव्य नहीं है?
बंगाल लौटने वाले 400 छात्रों से मिली हूं – ममता
मुख्यमंत्री इस समय राज्य के उत्तरी जिलों के आधिकारिक दौरे पर हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन से लौटे छात्रों को उनकी शिक्षा में मदद करने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा, मैं बंगाल लौटने वाले 400 छात्रों से मिली हूं। हम उन्हें शिक्षा से संबंधित मदद मुफ्त में देने के लिए तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



