मध्य प्रदेश में पुलिस ने प्रधान आरक्षक को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Summary :

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सागर लोकायुक्त पुलिस ने कल देर शाम धर्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी नरदहा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गोमती तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 
प्रधान आरक्षक ने एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्यवाही की है। शिकायतकर्ता धर्मेंद, ने बताया कि नरदहा चौकी प्रभारी तपन व्यापारी और प्रधान आरक्षक गोमती तिवारी को कथित तौर पर उसके भाई के खिलाफ दो-तीन माह पूर्व एक शिकायत मिली थी। 

भूख हड़ताल का आह्वान कर रहे चंद्रबाबू नायडू और बेटे नारा लोकेश को पुलिस ने किया नजरबंद

इसमें कार्रवाई को लेकर पुलिसकर्मी ने उसके भाई को गिरफ्तार करने और वाहन जब्त करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। धर्मेंद, ने इसकी लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर से की। इसके बाद मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक गोमती तिवारी को पकड़ लिया।

Desk Team