दिल्ली के वीकेंड कर्फ्यू में पुलिस ने काटे 8,935 चालान

Summary :

दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान कोविड संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों ने 8,935 चालान किये और 1.76 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया।

दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान कोविड संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों ने 8,935 चालान किये और 1.76 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भादसं की धारा 188 के तहत 751 प्राथमिकी दर्ज की और 3,156 चालान किये। दक्षिण पूर्वी जिले में मास्क नहीं लगाने के सबसे ज्यादा उल्लंघन के मामले सामने आए।
आपको बता दे कि राजधानी दिल्ली में कोरोना  के ओमीक्रोन वेरिएंट तेजी से बढ़ रहे हैं।  जिस कारण वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया था।  लेकिन इसके बाद भी लोगों ने कर्फ्यू के वैधानिक नियमों का जमकर उल्लंघन किय।  जिसके परिपेक्ष में दिल्ली पुलिस ने भादसं की धारा 188 के तहत 751 प्राथमिकी दर्ज की और 3,156 चालान किये। 
अब क्या हैं राजधानी में कोरोना के हालात 
रविवार की तुलना में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में कुछ कमी आई है. दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 19,166 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि पॉजिटिविटी रेट 25%है. दिल्ली में टेस्ट करवाने वाला हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित है. 5 मई के बाद यह सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है.  पिछले 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत हुई, रविवार को भी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के कारण 17 मरीजों की मौत हुई थी.

Desk Team