इस पुलिसकर्मी ने ‘हनुमान’ की तरह कंधे पर बिठाकर बच्चियों को बाढ़ से निकाला

Summary :

गुजरात के मोरबी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर गुजरात के मोरबी जिले से एक वीडियो सामने आया है

गुजरात के मोरबी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर गुजरात के मोरबी जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी दो बच्चों को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। गुजरात पुलिस के कांस्टेबल पृथ्वीराज जडेजा ने दाे बच्चियों को बाढ़ से अपने कंधों पर बिठाकर बचाया है। दरअसल कल्‍याणपुर गांव में लगभग 1.5 किमी तक पानी बाढ़ की वजह से भरा हुआ है। 
गुजरात में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से लगातार वहां पर बाढ़ का कहर बना हुआ है। बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है। दरअसल गुजरात के कल्याणपुर के एक स्कूल में बारिश की वजह से पांच घंटे से भी ज्यादा तक बच्चे वहां पर फंसे हुए थे। 
उस समय स्कूल में लगभग 43 बच्चे थे और पानी भी भरा हुआ था। उसके बाद पुलिस की सहायता बच्चों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए स्कूल प्रशासन ने ली। पृथ्वीराज जडेजा उसी पुलिस टीम का हिस्सा थे जो बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने के लिए आई थी।
राज्य की आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम से बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए स्कूल ने मदद मांगी। उस समय पानी का बहाव बहुत था जिसकी वजह से बच्चों को नाव से बचाना एनडीआरएफ के लिए बहुत ही मुश्किल था। 
उसके बाद गुजरात पुलिस ने बच्चों को वहां से सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी उठाई और बच्चों को एक-एक करके निकाला। इसी दौरान स्कूल की दो बच्चियों को कांस्टेबल जडेजा ने अपने कंधों पर बिठाया और वहां से सुरक्षित निकाला। 

ट्विटर पर कांस्टेबल जडेजा की बच्चों को इस तरह बचाते हुए की तस्वीर और वीडियो गुजरात के पुलिस एडिश्नल डीजीपी शमशेर सिंह ने पोस्ट करते हुए कहा कि, हमारे कंधे आपकी सुरक्षा। जडेजा की बहुत तारीफ की।  

गुजरात पुलिस की इस बहादुरी के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी तारीफ की। सोशल मीडिया पर यूजर्स पुलिस का यह वीडियो बहुत पसंद और शेयर कर रहे हैं। 

Desk Team