हिमाचल प्रदेश मतदान खत्म हो चुका है। मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।बता दें पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या काफी इजाफा हुआ है। इसलिए बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं. बीजेपी दावा कर रही है कि यूपी की तरह ही हिमाचल में रिवाज बदलने वाला है। यहां दोबारा से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है वहीं दूसरी तरफ उधर कांग्रेस ने भी अपनी ओर से जीत का दावा किया है।बहरहाल राज्य के मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है।इसका खुलासा आठ दिसंबर को होगा। उसी समय पता चलेगा कि जयराम की जय होगी या हिमाचल में रिवाज कायम रहेगा।
बता दें कि तेजी से हो रहे मतदान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस बार कुछ ऐसा ही हिमाचल में होने वाला है। हिमाचल भी रिवाज बदलने वाला है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोबारा सरकार बनने का भरोसा जताया।बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है इसलिए हमेशा यहां अच्छी पोलिंग होती है। मोदी जी के आशीर्वाद से जयराम जी ने जिस तरह से हिमाचल को आगे बढ़ाया है उन्हें लोग एक बार फिर से मौका देना चाहते हैं।नड्डा ने कहा कि वह BJP के पक्ष में वातावरण देख रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन
शुरुआती घंटे में रफ्तार बहुत कम रही। सुबह 11 बजे तक 19.98 प्रतिशत मतदान
हो सका था। हालांकि दोपहर बाद एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़ कर 37.19
प्रतिशत और तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले जिले
लाहौल-स्पीति में अपराह्न तीन बजे तक सबसे अधिक 62.75 प्रतिशत और सिरमौर
जिले में 60.38 फीसदी जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में
58.9 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Download Android App
Download iOS App