तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गए। इस चरण में कुल 158 पंचायत इकाइयों के लिए चुनाव हो रहे हैं और इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेंगे।
जिला पंचायतों के 255 वार्ड सदस्यों, पंचायत इकाइयों के 2,544 सदस्यों,38,916 पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए लगभग 1.28 करोड़ मतदाता 25,008 मतदान बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग (टीएनएसईसी) ने कहा कि ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव के पहले चरण का मतदान 27 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 76.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



