पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी निराश हैं क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि उनका शासन समाप्त होने वाला है।
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में हार का अहसास हो गया है इसलिए वो हताश हैं, कुंठित हैं। उन्होंने कहा, ममता जान गई हैं कि उनका शासन अब प्रदेश में खत्म होने वाला है। बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी और पश्चिम बंगाल में हिंदू राज होगा।
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा-शुद्र को शुद्र कह दो बुरा लग जाता है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ”उनको समझ आ गया है कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता ऐसी महिला हैं जो विदेश परंपरा का पालन कर रही हैं। हमारा बंगाल हिंदू राज्य बनेगा, भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।”
गौरतलब है कि बीजेपी नेताओं पर हो रहे हमले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बीजेपी नेताओं पर ईंट बरसा रही हैं। बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे राज्य में राजनितिक हिंसाए बढ़ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



