देश में हिजाब को लेकर उठा मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ। हिजाब मुद्दे का असर देश के कई हिस्सों में साफ़ दिखाई दिया। इस बीच भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिजाब को लेकर ववादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने की जरूरत उन्हें है जो अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है।
भोपाल में एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कहीं भी हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। जो महिलाएं अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं उन्हें हिजाब पहनना जरूरी है। बाहर रहते हुए, जहां कहीं भी ‘हिंदू समाज’ है, उन्हें हिजाब पहनने की आवश्यकता नहीं है, खासकर उन जगहों पर जहां वे पढ़ते हैं।
चन्नी के बयान को लेकर असम CM का प्रियंका पर तंज, कहा-चरम पर है पाखंड और टुकडे़-टुकड़े की राजनीति
सांसद ने कहा कि हिजाब सिर्फ मदरसों तक सीमित रखना चाहिए। विद्यालय-महाविद्यालय के नियमों को तोड़ने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीजेपी सांसद का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद देश के कई राज्य में दिखाई दिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह मस्जिदों से होने वाली अजान पर आपत्ति जाहिर की थी। एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने अजान को लेकर कहा था कि यह सुबह-सुबह लोगों की नींद खराब करते हैं। साधु संतों की साधना भी भंग कर देते हैं। सुबह 5 बजे तेज-तेज आवाज आती है और लोगों की नींद खराब होती है।


Download Android App
Download iOS App



