केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक और गोवा के मुख्यमंत्रियों को महादयी जल विवाद सुलझाने के लिए वार्ता करनी चाहिए। महादयी नदी के जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक और गोवा के बीच लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है।
विवाद के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण अपना आदेश पहले ही दे चुका है, लेकिन दोनों राज्यों की सरकारें नाखुश हैं और इसे चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है ।
NRC की अंतिम सूची में कुछ त्रुटियां, सरकार को इन्हें दूर कर आगे बढ़ना चाहिए : RSS
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैंने कहा कि यह बेहतर है कि संबंधित मुख्यमंत्री बैठकर बात करें और मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करें। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है और गोवा के मुख्यमंत्री से भी मुद्दा सुलझाने का अनुरोध करूंगा।’’
संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री जोशी भाजपा नीत राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक द्वारा नदी पर बांध का निर्माण करने की स्थिति से जुड़े सवाल पर जोशी ने कहा कि किसी राज्य द्वारा इस तरह का काम शुरू करने का सवाल ही नहीं उठता।
कर्नाटक में धारवाड से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘चूंकि मामला न्यायाधिकरण में है इसलिए कोई सरकार इस पर कुछ नहीं कर सकती और किसी भी सरकार को कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं है और कोई ऐसा नहीं कर रहा मेरी जानकारी में कोई काम नहीं हो रहा है ।’’


Download Android App
Download iOS App



