प्रमोद सावंत की अपील- लोग दीपावली में स्थानीय करोबार को करें प्रोत्साहित

Summary :

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने शनिवार को लोगों से आह्वान किया कि वे ‘‘लोकल फॉर वोकल’’ (स्थानीय के लिए मुखर) पहल को प्रोत्साहित करें और दीपावली के दौरान स्थानीय उत्पादों की खरीद करें।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने शनिवार को लोगों से आह्वान किया कि वे ‘‘लोकल फॉर वोकल’’ (स्थानीय के लिए मुखर) पहल को प्रोत्साहित करें और दीपावली के दौरान स्थानीय उत्पादों की खरीद करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं उन्होंने अपने पणजी स्थित सरकारी आवास में नारियल के पत्तों से बनी लालटेन लगाई है जिसे दक्षिण गोवा के लोलयें स्थित स्कूल के छात्रों ने उपहार स्वरूप दिया था।
दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को खरीदना चाहिए : मुख्यमंत्री
सावंत गोवा सरकार की ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल की समीक्षा के तहत पूरे राज्य के सरकारी अधिकारियों और पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।उन्होने ‘लोकल फॉर वोकल’ पहल का संदर्भ देते हुए अपील की कि लोगों को दीपावली के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को खरीदना चाहिए। सावंत ने कहा कि दीपावली का त्योहार स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहित करने का अवसर होना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘आकाश कंदील,खाने पीने या फूल का सामान हमेशा स्थानीय उत्पादकों से खरीदे जा सकते हैं। इस तरह हम लोकल फॉर वोकल पहल को प्रोत्सहित करने में मदद कर सकते हैं।’’

Desk Team