Bharat Jodo Yatra: राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचेगी

Summary :

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में प्रवेश करेगी। तेलंगाना में यह पदयात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर से शुरू होगी।

भारत जोड़़ो यात्रा से विपक्ष केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है जिसके चलते  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में प्रवेश करेगी। तेलंगाना में यह पदयात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर से शुरू होगी।
BJP Shared Animation Video Of Rahul Gandhi On Bharat Jodo Yatra Congress  Gave This Answer | BJP ने शेयर किया 'भारत जोड़ो यात्रा' पर राहुल गांधी का  'एनिमेशन' वीडियो, कांग्रेस ने दिया
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने कर्नाटक-तेलंगाना सीमा पर इस पदयात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुडेबेल्लूर में सुबह का नाश्ता करने के बाद यात्रा दीवाली के मद्देनजर 23 अक्टूबर की दोपहर से 26 अक्टूबर तक आराम करेगी। इसके बाद यात्रा 27 अक्टूबर की सुबह गुडेबेल्लूर से शुरू होगी और मकटल पहुंचेगी। यात्रा तेलंगाना में 16 दिन तक चलेगी और इस दौरान 19 विधानसभा क्षेत्रों तथा सात संसदीय क्षेत्रों में 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके बाद यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।
Karnataka Congress Leader Rahul Gandhi Leading Bharat Jodo Yatra To Address  Public Rally In Ballari | भारत जोड़ो यात्रा के बीच कर्नाटक के बेल्लारी में  राहुल गांधी की बड़ी रैली, तमाम बड़े
विज्ञप्ति के अनुसार, 16 दिन की यात्रा के दौरान दीवाली के लिए तीन दिन और चार नवंबर को एक दिन का सामान्य अवकाश होगा। यात्रा के दौरान राहुल रोजाना 20-25 किलोमीटर ‘पदयात्रा’ करेंगे, नुक्कड़ बैठकें करेंगे और नेकलेस रोड पर लोगों से मिलेंगे तथा बोईनापल्ली में रात को रुकेंगे। वह बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं, राजनीतिक नेताओं, खेल, व्यापार और सिनेमा जगत के लोगों से मिलेंगे। इनमें से कई लोग राहुल की पदयात्रा का हिस्सा भी बनना चाहते हैं। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अनुसार, राज्य में राहुल प्रार्थना घरों, मस्जिदों और मंदिरों में भी जाएंगे। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना भी की जाएगी।

Desk Team