पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर ने भारत में लोकतंत्र के लिए प्रमुख लड़ाई पश्चिम बंगाल में लड़ी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने 2 मई के नतीजों के बाद अपने एक पिछले ट्वीट की भी याद दिलाई।
बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के एक दिन बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत में लोकतंत्र के लिए एक अहम लड़ाई पश्चिम बंगाल में लड़ी जाएगी। बंगाल केवल अपनी बेटी चाहता है। बंगाल के लोग अपने संदेश के साथ तैयार हैं और अपने Right Card दिखाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं।’
One of the key battles FOR DEMOCRACY in India will be fought in West Bengal, and the people of Bengal are ready with their MESSAGE and determined to show the RIGHT CARD – #BanglaNijerMeyekeiChay
(Bengal Only Wants its Own Daughter)
PS: On 2nd May, hold me to my last tweet. pic.twitter.com/vruk6jVP0X
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) February 27, 2021
इसके साथ ही उन्होंने अपने एक पिछले ट्वीट को याद दिलाते हुए कहा कि 2 मई को नतीजे आने के बाद आप मुझे मेरा पिछला ट्वीट याद दिला देना। प्रशांत ने 21 दिसंबर को किए ट्वीट में दावा किया था कि बंगाल में बीजेपी की 99 से अधिक सीटें आईं तो वह चुनावी रणनीतिकार का काम छोड़ देंगे।
बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान संपन्न होगा. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



