अमिताभ बच्चन , सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान जैसे बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाले एक्टर फरदीन खान को तो आप जानते ही होंगे। पिछले काफी टाइम से फरदीन खान इंडस्ट्री से गायब रहे और इनकी आखिरी फिल्म थी दूल्हा मिल गया। जो आज से 10 साल पहले आई थी। हालांकि इंडस्ट्री से गायब होने के बाद फरदीन तब अचानक लाइमलाइट में आ गए थे जब इनकी पिक्चर देख कर फैंस हक्के बक्के रहे गए थे ये। उनका हैवी वेट देख कर, जहा लोग उन्हें ट्रोल करने लगे वही कुछ फैंस ने उनके लिए चिंता जताई। लेकिन फिर फरदीन से अपनी पिक्चर से लोगो के होश उड़ा दिए है। क्युकी ये मोटा सा एक्टर अब बन गया है फिर से 6 पैक्स का मालिक।

जी है ,अब फरदीन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी की तैयारी कर चुके हैं। पिछले साल दिसम्बर में फरदीन की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें उन्हें एकदम नए अवतार में देखा गया था। इन्हीं तस्वीरों के बाहर आने बाद ये कयास लगाये जाने लगे कि उन्होंने वजन कम कर इंडस्ट्री में वापसी की तैयारी कर ली है। वो ‘नो एंट्री’ के सीक्वल से अपना कमबैक कर सकते हैं।

नो एंट्री के डायरेक्टर अनीस बज्मी से फरदीन और फिल्म के सीक्वल पर बात की। डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख ली है। इसके लिए उन्हें एक साल का समय लगा। ये स्क्रिप्ट अभी तक की उनकी सबसे शानदार स्क्रिप्ट है। वहीं फिल्म के टाइटल के बारे में बात करते हुए अनीस बज्मी ने बताया कि इस फिल्म का नाम ‘नो एंट्री में एंट्री’ होगा। वो बस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने फरदीन के बारे में बात करते हुए उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की। नो एंट्री का सीक्वल बनता है तो मेकर्स पुरानी की कास्ट को लेने का प्लान कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो फरदीन लंबे समय बाद स्क्रीन पर जरुर नज़र आयेंगे। वहीं वो भी अपने कमबैक को लेकर एक्साइटेड हैं।

बता दें, साल 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और शालीन जेटली ने लीड रोल प्ले किया था। अब मेकर्स फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द इस फिल्म पर काम शुरू किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



