राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गये के प्रति गहरा शोक जताया है। राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने आज यहां एक ट्वीट संदेश में कहा, “ हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से अत्यंत दुख हुआ है। सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।”

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर मंडी के पास पुलघराट इलाके में आज तड़के एक मिनी बस के खड्ड में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य यात्री घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



