राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जबलपुर पहुंचे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
अधिकारी ने बताया कि दोपहर से पहले राष्ट्रपति शहर के मानस भवन में आयोजित अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशकों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को राष्ट्रपति यहां नर्मदा नदी के गौरीघाट पर नर्मदा की आरती में शामिल होंगे और उसके बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।
उन्होंने बताया कि कोविंद जबलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार की सुबह 9.30 बजे दमोह जिले के जलहरी गांव के लिये रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि वहां से वह मध्य प्रदेश आदिम जाति विभाग द्वारा आयोजित जन जाति सम्मेलन में भाग लेने संग्रामपुर गांव जायेंगे। अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.40 बजे जलहरी से रवाना होकर राष्ट्रपति 3.20 बजे डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां से वह नयी दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



