ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य नेताओं ने लोगों को बधाई दी है। इस पवन अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी देशवासियों, विशेषकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ के भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के समक्ष प्रार्थना की, कि भक्ति का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पोस्ट में कहा जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे।
Rath Yatra greetings to everyone. As we celebrate this sacred occasion, may the divine journey of Lord Jagannath fill our lives with health, happiness and spiritual enrichment. pic.twitter.com/ATvXmW3Yr0
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2023
बता दें, रविवार को अपने ‘मन की बात’ संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा था कि रथ यात्रा दुनिया भर में एक अनूठी पहचान रखती है। पीएम मोदी ने कहा, जब मैं गुजरात में था तो मुझे अहमदाबाद की रथ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था। इन रथ यात्राओं में जिस तरह देश भर से, हर समाज, हर वर्ग से लोग आते हैं, वह अपने आप में अनुकरणीय है। यह आंतरिक विश्वास के साथ-साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का भी प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रार्थना की, कि भगवान जगन्नाथ सभी देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
अश्विनी वैष्णव ने लोगों को बधाई दी
इसी तरह, इस पवित्र दिन पर लोगों को बधाई देते हुए, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ईश्वर के आशीर्वाद और आपके सहयोग से, आइए हम नए ओडिशा के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सनातन धर्म का एक बहुत ही पवित्र त्योहार है, जिसे देश भर के करोड़ों श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। उन्होंने कामना की, रथ यात्रा का यह त्योहार सभी के जीवन में शांति और समृद्धि लाए। अन्य नेताओं में, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने लोगों को बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



