नवाबो का शहर लखनऊ जितना फेमस अपने कबाबों चिकेनकारी कढ़ाई और अपनी तहज़ीब के लिए फेमस हैं उतना ही आजकल एक ओर चीज़ के लिए होता जा रहा हैं। हाल ही में लखनऊ में एक ठेका खुला है, लेकिन यह ठेका शराब का नहीं, बल्कि कॉफी का है, जहां पर आपको कॉफी के ऐसे फ्लेवर्स पीने के लिए मिलेंगे, जिससे आपको उनके स्वाद का नशा हो जाएगा। कॉफी के नाम भी इतने दिलचस्प हैं कि सुनकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी क्योंकि यहां पर मिलती है पॉपकॉर्न पटाखा, मिंटो रानी, नटखट, पलंग तोड़, कॉफी की जवानी और हू दा गबरु कॉफी. यहां पर कॉफी की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। 100 से लेकर 160 रुपए तक आपको कॉफी मिल जाएगी।

इस ठेका कॉफी को खुले हुए अभी सिर्फ दो महीने ही हुए हैं, लेकिन इस दौरान यहां की कॉफी का नशा लखनऊवासियों के सिर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि यहां शाम को कॉफी पीने के लिए खास तौर पर युवाओं की भीड़ नजर आती है। यहां के संचालक सत्यम ने बताया कि ठेका कॉफी को खुले हुए अभी सिर्फ दो महीने ही हुए हैं, लेकिन लखनऊवालों को यह कॉफी काफी पसंद आ रही है। एक दिन में उनकी अच्छी कमाई इसके जरिए हो रही है। उन्होंने बताया कि ठेका कॉफी पंजाब की है, जिसकी फ्रेंचाइजी उन्होंने ली है।
ये कॉफी हैं सबसे स्पेशल

यहां पर मिलने वाली पॉपकॉर्न पटाखा कॉफी की कीमत 160 रुपए है, जिसमें पॉपकॉर्न का स्वाद आपको आएगा। इसके अलावा मिंटो रानी भी 160 रुपए की है, जिसमें पिपरमेंट का स्वाद आता है। इसी तरह नटखट कॉफी में अखरोट का स्वाद मिलेगा। देसी संतरा कॉफी भी 160 रुपए की है, इसमें देसी संतरा का फ्लेवर डाला जाता है।
इन कॉफी के नाम हैं दिलचस्प

यहां पर मिलने वाली पलंग तोड़, नेक्स्ट लेवल, कॉफी की जवानी और हू दा गबरु कोल्ड कॉफी की कीमत 100 रुपए से लेकर 125 रुपए तक है। इन कॉफी के नाम इतने दिलचस्प हैं कि लोग इनकी ओर खींचे चले आते हैं।
बैरी पिया शेक है बेहद खास

ठेका कॉफी पर शेक्स भी मिलते हैं जिनका नाम है चॉकलेट पटोला और बैरी पिया स्ट्रौबरी शेक। इनकी कीमत 130 रुपए है, लेकिन इनका स्वाद एकदम लाजवाब है। ठेका कॉफी पर जाकर अगर आप कॉफी पीना चाहते हैं तो आपको गोमती नगर के सेक्टर एक स्थित अंतस स्मॉल जाना होगा, जिसके ठीक नीचे यह ठेका आपको नजर आ जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



