Gujarat: गृह मंत्री अमित शाह ने ‘रथ यात्रा’ से पहले जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के एक दिन के दौरे पर है। उन्होंने अहमदाबाद के जमालपुर में रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में हिस्सा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के एक दिन के दौरे पर है। उन्होंने अहमदाबाद के जमालपुर में रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में हिस्सा लिया। गुजरात के अहमदाबाद में मनाए जाने वाले रथ यात्रा महोत्सव को ओडिशा पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है। बता दें कि अमित शाह इस दौरान कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
गुजरात की जनता को इन परियोजनाओं की देंगे सौगात
गृह मंत्री कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसमें दो पार्कों का उद्घाटन, एक रेलवे फ्लाईओवर और एक अस्पताल का ‘भूमिपूजन’ शामिल है। अहमदाबाद के न्यू राणिप में गृह मंत्री अमदावद नगर निगम द्वारा सुबह करीब 9.15 बजे एक नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री अहमदाबाद के चांदलोडिया क्षेत्र में एएमसी और रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का भी उद्घाटन करेंगे। शाह बाद में अहमदाबाद में क्रेडाई गार्डन क्षेत्र में एक सार्वजनिक पार्क का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री बाद में अहमदाबाद के बावला इलाके में त्रिमूर्ति अस्पताल के ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

Desk Team