वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब इंग्लैंड को भी शिक्सत देने वाली हैं। जी हां, एशेज ट्रॉफी का पहला मुकाबला इस वक्त एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। बैजबॉल फार्मूला पर चलने वाली मेजबान टीम का यह फार्मूला है तो काफी प्रसिद्ध, मगर वर्ल्ड चैंपियन के सामने पहले मुकाबले में एक न चली।

16 जून से शुरू हुई एशेज के पहले मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इंनिंग की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी धमाका मचाने में पीछे नहीं रहे और लगातार विकेट चटकाते जा रहे थे। पहला इनिंग इंग्लैंड ने 393 रन पर ही घोषित कर दी, जो कि जो रूट 118 रन बनाकर मौजूद थे। लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी और अपने पुराने अप्रोच को बिना चेंज किए आराम से खेला और उस्मान ख्वाजा के 141 रन की जबरदस्त और महत्वपूर्ण पारी के दम पर 386 रन बना लिए, जिसके बदौलत इंग्लैंड को 7 रन की लीड मिल गई।

उसके बाद इंग्लैंड फिर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और फिर से तेज खेलना शुरू की। ऐसा लगा था कि तीसरे दिन के बारिश के कारण मैच का रिजल्ट नहीं निकलेगा, मगर इंग्लैंड के बैजबॉज फार्मूला के आगे बारिश भी फिकी हो गई, और हो सकता है कि मैच के आखिरी दिन, यानी कि आज ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिल जाए, क्योंकि उन्हें अब बस 174 रन जीतने के लिए चाहिए। और इसी वजह से हम कह रहे है कि इंग्लैंड को बैजबॉल फॉर्मुला खुद पर ही भारी पड़ गया,क्योंकि बारिश के बाद जब चौथे दिन इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी तो अपने तेज गति से रन बनाने के साथ साथ तेज गति से विकेट भी खोते जा रही थी और यही वजह रही कि पूरी टीम 273 रन पर सिमट गई, जिसमें एक भी खिलाड़ी ने अर्धशतक तक नहीं लगाया। हैरी ब्रुक और जो रूट ने सबसे ज्यादा 46-46 रन बनाए। उसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स का एकमात्र 40 पर निजी स्कोर 43 का रहा। बाकी टीम कुछ-कुछ रन बनाकर वापस चलते ही जा रही थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को अंत में 281 रन का टारगेट मिला है जहां टीम ने अब तक अपने 3 विकेट खोकर 30 ओवर में 107 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 34 और नाइट वॉचमैन के तौर पर स्कॉट बोलैंड को पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था, जोकि ख्वाजा के साथ 13 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा डेविड वार्नर 36 रन बनाकर रॉबिन्सन की गेंद पर आउट हो गए। इसके अलावा लाबुशेन 13 और स्मिथ 6 रन बनाकर सस्ते में अनुभवी गेंदबाज ब्रॉड की गेंद पर पीछे विकेटकीपर जॉनी बेस्ट्रो को कैच दे बैठे। वहीं अंतिम दिन का खेल रह गया है, जहां ऑस्ट्रेलिया को 174 रन और बनाने है, जिसके लिए उनके पास हाथ में है 7 विकेट। तो पहला मुकाबला कौन सी टीम जीतेगी, इसका फैसला होगा आज।


Download Android App
Download iOS App



