अमेरिकी दौरे से पहले पीएम मोदी ने क्यों कहा कांग्रेस को थैंक्यू

Summary :

पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर निकल चुके है आपको बता दे मोदी चार दिन के दौरे पर निकले है। जो बाइडेन के न्योते के बाद पीएम चार दिवसीय दौरे पर है। उनकी यात्रा को लेकर अमेरिका बेहद खुश नजर आया।

पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर निकल चुके है आपको बता दे मोदी  चार दिन के दौरे पर निकले है। जो बाइडेन के न्योते के बाद पीएम चार दिवसीय दौरे पर है।
उनकी यात्रा को  लेकर अमेरिका बेहद खुश नजर आया इसी खुशी में उन्होंने मोदी थाली को भी लांच किया है जिसकी अमेरिका मे खुब चर्चा हो रही है। इन सबके बीच   पीएम ने अमेरिका यात्रा शुरू करने से पहले यूएस कांग्रेस के सदस्यों को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया है।
पीएम मोदी ने यात्रा को लेकर क्या कहा
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा “कांग्रेस के सदस्यों, विचारक और अन्य लोग मेरी आगामी यूएस यात्रा को लेकर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं, उन्होंने कहा इस तरह का उत्साह भारत-अमेरिका के संबंधो की गहराई की तरफ इशारा करता है।
यात्रा से पहले पीएम ने क्या कहा
पीएम मोदी ने यात्रा से पहले  20 जून को कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग अमेरिका की उनकी आगामी यात्रा को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं और इस तरह का समर्थन भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई दिखाता है।  मोदी ने अमेरिका में भारतीय दूतावास के ट्विटर अकाउंट को टैग किया, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों, व्यापारिक नेताओं, भारतीय-अमेरिकियों सहित कई लोगों के वीडियो हैं।  इसमें वे प्रधानमंत्री की यात्रा पर उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। बता दे दो देशों के बीच बड़े समझौते को लेकर भी इस बार भारत और अमेरिका की चर्चा हो रही है।

Desk Team