राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच सितंबर से सात सितंबर तक गोवा के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति गोवा के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं। गोवा के सूचना विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूचना विभाग ने एक बयान में कहा ‘‘ राष्ट्रपति कोविंद छह सितंबर को ‘आईएनएस हंसा’ के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर नौसेना के उड्डयन प्रभाग के ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’
‘आईएनएस हंसा’ नौसैनिक अड्डा वास्को शहर में स्थित है, जो पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर है। दक्षिण गोवा में डाबोलिम में गोवा का एकमात्र हवाई अड्डा आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे से संचालित होता है।
गोवा में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन दिनों कोविंद लगातार अलग-अलग राज्यों में दौरा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वह अयोध्या गए थे। इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर के साथ ही अन्य जगहों पर भी गए थे।


Download Android App
Download iOS App



