टीकाकरण अभियान को लेकर भारत ने रचा इतिहास, दरअसल मंगलवार को देशभर में 1 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन खुराक देने का एक नया मील का पत्थर हासिल किया। 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से भारत द्वारा एक दिन में हासिल की गई संख्या सबसे अधिक है। 1.09 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा मंगलवार शाम सात बजे तक मिली अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, “बधाई हो, क्योंकि भारत आज एक और 1 करोड़ कोविड 19 टीकाकरण करता है। 1.09 करोड़ वैक्सीन खुराक का उच्चतम एक दिवसीय रिकॉर्ड शाम 6 बजे तक प्राप्त हुआ – और अभी भी गिनती है! पीएम नरेंद्र मोदी जी के तहत, भारत मजबूती से लड़ रहा है कोरोना के खिलाफ।”
पूर्ण विजय संकल्प हमारा, अनथक अविरत साधना!
➡️देश में कल 1.30 cr से अधिक का टीकाकरण
➡️50 cr लोगों की वैक्सीन की पहली डोज पूर्ण
➡️अगस्त में सर्वाधिक 18.6 cr वैक्सीन डोज लगीPM @NarendraModi जी के निरंतर मार्गदर्शन व स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत से ये कीर्तिमान संभव हो पा रहे हैं। pic.twitter.com/FZBTddDUOa
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 1, 2021
पांच दिन पहले, भारत ने पहली बार 1 करोड़ (1,08,83,963) वैक्सीन की खुराक दी थी। भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज अब 65 करोड़ (65,12,14,767) खुराक को पार कर गया है। वहीं अगर बात करें देश में कोरोना मामलों की तो देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,78,181 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 7,541 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



